खबर हर पल की

April 12, 2025 11:15 am

April 12, 2025 11:15 am

शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदी हासिल कर रही बेटियां: संजय शर्मा

बुलंदशहर। संवाददाता अमित राणा

मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय अनूपशहर विधायक संजय शर्मा

मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय अनूपशहर विधायक संजय शर्मा “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनजहांगीराबाद स्थित रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या महाविद्यालय में शनिवार को “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, विशिष्ट अतिथि डीआईओएस मुकेश कुमार, नगरपालिका चेयरमैन किशनपाल लोधी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा रहे।

“सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, योग करो निरोग रहो तथा स्वच्छता अभियान थीम को लेकर बहुत ही सुंदर रंगोली और चित्र बनाएं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजना वर्मा, द्वितीय स्थान नेहा और तृतीय स्थान पारुल ने प्राप्त किया। वही चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका, द्वितीय स्थान रुक्मणी तथा तृतीय स्थान साक्षी शर्मा ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शीनू चौधरी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय शर्मा ने कहा की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति, अपने भविष्य के प्रति और स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का संचालन पल्लवी राणा ने किया। कार्यक्रम संयोजक कल्पना वर्मा, प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक डा शरद अग्रवाल, कुलदीप गर्ग आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

2
Default choosing

Did you like our plugin?

[the_ad_group id="29"]

Read More