खबर हर पल की

April 19, 2025 5:30 pm

April 19, 2025 5:30 pm

सहकारी किसान चीनी मिल के डेलीगेट चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों को लेकर किसानों ने किया हंगामा

बुलंदशहर। संवाददाता अमित राणा

प्रभारी निरीक्षक महेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाकर शांत किया।

जहांगीराबाद स्थित सहकारी किसान चीनी मिल के डेलीगेट चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि नामांकन पत्र का दोपहर 1 बजे ही वितरण बंद कर दिया गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझ कर शांत किया और इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।

गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए शुक्रवार को चीनी मिल में सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों का वितरण और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही मिल में किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। नामांकन पत्र के वितरण बंद करने का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। उम्मीदवारों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से जमकर नोक झोंक हुई। हंगामे की सूचना पर एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल, सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी और जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाकर शांत किया।

इसके बाद काउंटर पर फार्म वितरण किए गए। शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए। समाचार भेजे जाने तक नामांकन पत्रों की संख्या की गिनती नहीं हुई थी। इस संबंध में चुनाव आरओ विवेक कुमार दुसाद ने बताया कि भीड़ अधिक होने के चलते समस्या हुई थी। सभी को नामांकन पत्र दिए गए हैं, आरोप निराधार है। इस संबंध में एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि किसी ने हंगामा नहीं किया है, शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण और जमा किए गए हैं। शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

2
Default choosing

Did you like our plugin?

[the_ad_group id="29"]

Read More